बहराइच: जमीन पैमाइश के लिए लेखपाल ने लिया 10 हजार की घूस
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने जमीन पैमाईश के लिए लेखपाल से मिन्नत की। लेखपाल ने 50 हजार रुपए की मांग की। ग्रामीण ने लेखपाल को 10 हजार रुपए दिया। साथ ही इसका वीडियो दूसरे से बनवा लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम ने जांच के निर्देश …
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने जमीन पैमाईश के लिए लेखपाल से मिन्नत की। लेखपाल ने 50 हजार रुपए की मांग की। ग्रामीण ने लेखपाल को 10 हजार रुपए दिया। साथ ही इसका वीडियो दूसरे से बनवा लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
सदर तहसील के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण काफी दिनों से लेखपाल से जमीन पैमाईश के लिए विनती कर रहा था। लेखपाल मंशाराम ने जमीन पैमाईश के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। ग्रामीण ने इतना रुपए न होने की मिन्नत की, लेकिन लेखपाल नहीं माना।
इस पर ग्रामीण ने 10 हजार रुपए पहले देने और बाकी काम के बाद देने की बात कहकर सिविल लाइन में बुलाया। ग्रामीण ने लेखपाल को 10 हजार रुपए दिया। साथ ही इसका वीडियो भी बनवा लिया।
घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम सदर ने जांच के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि एक पखवारा पूर्व भी महसी में लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिसे डीएम ने निलंबित कर दिया था।
पढ़ें-अयोध्या डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, बताया प्रेम प्रसंग में हुई थी दोनों युवकों की हत्या
