गोंडा: उदयपुर की घटना पर विश्व हिंदू महासंघ ने जताया विरोध, गहलोत सरकार बर्खास्त करने की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंडल प्रभारी अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में उदयपुर की घटना में मृतक कन्हैया लाल के परिवार को ₹ एक करोड़ का मुआवजा देने व राजस्थान की गहलोत सरकार को बर्खास्त …

गोंडा। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंडल प्रभारी अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में उदयपुर की घटना में मृतक कन्हैया लाल के परिवार को ₹ एक करोड़ का मुआवजा देने व राजस्थान की गहलोत सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ऋषि मुंजहा बाबा आश्रम ट्रस्ट के सचिव समाजसेवी विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में उदयपुर के व्यापारी कन्हैया लाल की हत्या से प्रदेश की जनता में घोर आक्रोश है। यह घटना तालिबानी मानसिकता का परिचायक और सामाजिक सौहार्द के लिए कलंक है। उन्होंने कौड़िया बाजार में एक युवक द्वारा उदयपुर की तालिबानी घटना का समर्थन करने के लिए प्रशासन से दोषी के खिलाफ अविलम्ब कार्यवाही करने का अनुरोध किया।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में उदयपुर की घटना में शामिल रहे सभी दोषियों को अविलंब दंडित किए जाने के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था और राजस्थान में तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली गहलौत सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल प्रभारी अजय कुमार शुक्ला, समाजसेवी विजय कुमार मिश्र, अवधेश श्रीवास्तव, राजा बाबू पांडेय, रमेश चंद गुप्ता, अमित शुक्ला, अंकित, प्रदीप यादव, अभिषेक व अभिनंदन ओझा आदि शामिल रहे।

पढ़ें-मुरादाबाद : भावाधस ने उठाई सफाई कर्मचारियों को नियमित करने और 15 हजार रुपए वेतन दिलाने की मांग

संबंधित समाचार