आगरा: गुस्से से बौखलाई हिन्दू महासभा की अध्यक्ष, उदयपुर कांड के हत्यारों को लेकर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले में उदयपुर हत्याकाण्ड के हत्यारों पर हिन्दू महासभा ने 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख इनाम कर दिया है। महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने थाना नाई की मंडी में आरोपियों के खिलाफ केस की तहरीर देकर अपनी तरफ से 1 लाख के इनाम का ऐलान किया है। दिवाकर का कहना है …

आगरा। जिले में उदयपुर हत्याकाण्ड के हत्यारों पर हिन्दू महासभा ने 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख इनाम कर दिया है। महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने थाना नाई की मंडी में आरोपियों के खिलाफ केस की तहरीर देकर अपनी तरफ से 1 लाख के इनाम का ऐलान किया है।

दिवाकर का कहना है कि उदयपुर में कन्हैया की हत्या के आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के द्वारा हत्या करने का वीडियो उन्होंने कलेक्ट्रेट में देखा था। वीडियो में उन्होंने नुपूर शर्मा की गर्दन काटने और हमारे प्रधानमंत्री की गर्दन काटने की बात भी बोली है। नुपूर को गाली देकर उन्होंने पूरे देश की नारियों को गाली दी है। जो हमारे प्रधानमंत्री की गर्दन काटने की बात कह रहा है, उसकी गर्दन काटने वाले को मेरी तरफ से 1 लाख का इनाम दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि शासन और प्रशासन इस तरह की आतंकी मानसिकता वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करे और उन्हें जेल भेजे। वरना लाखों की संख्या में सड़कों पर उतर कर मीना दिवाकर ऐसे लोगों के हाथ पैर तोड़कर उनकी गर्दन काटने का काम करेगी।

पढ़ें-रामपुर: निजी अस्पताल में ढाई माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार