मथुरा: शाही ईदगाह मामले में 5 जुलाई को होगी सुनवाई, 14 याचिकाएं हुई हैं दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। जिले की 13.37 एकड़ भूमि को लेकर यहां के जिला न्यायालय में 1 दर्जन से ज्यादा याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। कोर्ट के द्वारा 1 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई होनी थी, लेकिन जिला कोर्ट में कार्यरत एडवोकेट का देहांत होने की वजह से आज (1 जुलाई को) कोर्ट में कंडोलेंस घोषित …

मथुरा। जिले की 13.37 एकड़ भूमि को लेकर यहां के जिला न्यायालय में 1 दर्जन से ज्यादा याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। कोर्ट के द्वारा 1 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई होनी थी, लेकिन जिला कोर्ट में कार्यरत एडवोकेट का देहांत होने की वजह से आज (1 जुलाई को) कोर्ट में कंडोलेंस घोषित कर दिया गया।

मथुरा बार एसोसिएशन के सदस्य राजेंद्र जैन का निधन होने के कारण उनकी आत्मा शांति के लिए कोर्ट की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। राजेंद्र जैन को 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अब कोर्ट में सुनवाई 5 जुलाई की मुकर्रर की है।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ता साथी किया निधन होने के चलते आज कोर्ट की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। 5 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले पर अग्रिम सुनवाई न्यायालय करेगा। उन्होंने कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद की ज़मीन को कमिश्नरेट की निगरानी में खुदवाया जाए। खुदाई के दौरान वीडियो ग्राफी भी कराई जाए।

लगातार मॉनिटरिंग करानी चाहिए

याची मनीष यादव ने भी यही मांग है कि शाही ईदगाह मस्जिद की 2.65 एकड़ भूमि जो कि भगवान श्रीकृष्ण की है। उसे मुक्त जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद में जो साक्ष्य आज भी प्रमाणित हैं उनको नष्ट किए जाने की भी आशंका है, तो जिला प्रशासन को उस पर भी लगातार मॉनिटरिंग करानी चाहिए।

पढ़ें-अयोध्या: डीएम ने एयरपोर्ट निर्माण के प्रगति कार्यों का लिया जायजा

संबंधित समाचार