रायबरेली: रोडवेज बस पलटकर खाई में गिरी, 23 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक रोडवेज बस के खाई में पलटने से उस पर सवार 23 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालगंज इलाके के दोसडका के पास बांदा डिपो की बस मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे सड़क के किनारे खाई में पलट …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक रोडवेज बस के खाई में पलटने से उस पर सवार 23 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालगंज इलाके के दोसडका के पास बांदा डिपो की बस मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे सड़क के किनारे खाई में पलट गई जिससे उस पर सवार यात्री घायल हो गए।

उन्होने बताया कि बांदा से लालगंज की ओर आ रही रोडवेज की बस में करीब 23 लोग सवार थे कि अचानक दोसड़का के पास एक मोटरसाइकिल सामने से आ गयी जिसे बचाने के चक्कर मे पूरी बस खाई में पलट गई और उस पर बैठे लोग घायल हो गए जिसमे बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पढ़ें-बाराबंकी में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, तीन की मौत, 18 घायल

संबंधित समाचार