ईरान में दो कारों की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत, दो घायल
तेहरान। ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सीस्तान और बलूचेस्तान में हुई एक कार दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है। ईरान की आधारिक समाचार एजेंसी इरना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इरानशाहर यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के एक आपातकाल अधिकारी के हवाले से इरना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि …
तेहरान। ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सीस्तान और बलूचेस्तान में हुई एक कार दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है। ईरान की आधारिक समाचार एजेंसी इरना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इरानशाहर यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के एक आपातकाल अधिकारी के हवाले से इरना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार देर रात हुई जिसमें कोनारक से निक्शाहर जाने वाले मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत हो गयी और आग लग गयी। हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हो गये। घायलों को इलाज के लिए चाबहार इमाम अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:- अलीबाबा की पूर्व कर्मचारी ने कहा- कंपनी के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा चले
