बरेली: 93 लाभार्थियों को मिलेगी सौगात, दिए जाएंगे मुख्यमंत्री आवास
बरेली, अमृत विचार। प्राकृतिक एवं दैवीय आपदा, कुष्ठ रोग व नट समाज के 93 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास दिए जाएंगे। शासन की ओर से शुक्रवार को 83 सामान्य व 10 अनुसूचित जाति के लोगों को मुख्यमंत्री आवास बनाए जाने के लिए स्वीकृति दे दी गई है। इन लाभार्थियों को तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये …
बरेली, अमृत विचार। प्राकृतिक एवं दैवीय आपदा, कुष्ठ रोग व नट समाज के 93 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास दिए जाएंगे। शासन की ओर से शुक्रवार को 83 सामान्य व 10 अनुसूचित जाति के लोगों को मुख्यमंत्री आवास बनाए जाने के लिए स्वीकृति दे दी गई है। इन लाभार्थियों को तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये दिये जाएंगे।
लक्ष्य का ब्लॉक वार आंवटन कर दिया गया है। वर्ष 2018-19 से मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई। पांच वर्ष में 259 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास दिए गए हैं। लाभार्थियों को पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी में 70 व तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिये जाएंगे।
शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस बार 93 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। ब्लॉकवार आंवटन किया जा चुका है—तेजवंत सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए।
यह भी पढ़ें- बरेली: फरीदपुर में नूपुर शर्मा पर अभद्र टिप्पणी, फेसबुक पर भड़काईं धार्मिक भावनाएं, मुकदमा दर्ज
