बहराइच: नव निर्मित तीन अग्निशमन केंद्रों का मुख्यमंत्री योगी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में नव निर्मित तीन अग्निशमन केंद्रों का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ। उद्घाटन के बाद विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया। वहीं लखनऊ से मुख्यमंत्री और जिले में जन प्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया। जिले के कैसरगंज, महसी और पयागपुर में करोड़ों की लागत से अग्निशमन केंद्र बनाया गया है। जिसका शुक्रवार को लखनऊ …

बहराइच। जिले में नव निर्मित तीन अग्निशमन केंद्रों का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ। उद्घाटन के बाद विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया। वहीं लखनऊ से मुख्यमंत्री और जिले में जन प्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया। जिले के कैसरगंज, महसी और पयागपुर में करोड़ों की लागत से अग्निशमन केंद्र बनाया गया है। जिसका शुक्रवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया।

जिस पर आठ आठ करोड़ रुपए खर्च हुआ है। जबकि महसी में सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सुरेश्वर सिंह, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने फीता हटाकर अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण किया। कैसरगंज में पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के प्रयास से बने बनाए गए अग्निशमन केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण हुआ।

पयागपुर में विधायक, जिलाधिकारी, एसपी, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। अग्निशमन केंद्र मिलने से अब क्षेत्र में अग्निकांड की घटनाएं होने पर कर्मियों को आग बुझाने में सहूलियत मिलेगी। इससे पूर्व आग लगने पर जिला मुख्यालय से दमकल वाहन भेजा जाता था। तब लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ जाता था।

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी नवसारी में करेंगे 3,054 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

संबंधित समाचार