लोहिया संस्थान के चिकित्सकों ने एक अलग अंदाज में मनाया डॉक्टर्स-डे, कहा- यही हमारा काम
लखनऊ। राजधानी में हर साल की तरह इस बार भी आज के दिन नेशनल डॉक्टर्स-डे को उत्सव की तरह मनाया गया, इस अवसर पर कई कार्यक्रम हुये, जिसमें डाक्टर्स का सम्मानित किया गया। लेकिन इस सब के बीच लोहिया संस्थान की महिला चिकित्सकों ने जिस तरह से डाक्टर्स-डे को मनाया है,वह समाज के अन्य लोगों …
लखनऊ। राजधानी में हर साल की तरह इस बार भी आज के दिन नेशनल डॉक्टर्स-डे को उत्सव की तरह मनाया गया, इस अवसर पर कई कार्यक्रम हुये, जिसमें डाक्टर्स का सम्मानित किया गया। लेकिन इस सब के बीच लोहिया संस्थान की महिला चिकित्सकों ने जिस तरह से डाक्टर्स-डे को मनाया है,वह समाज के अन्य लोगों के लिए उदाहरण साबित हो सकता है।
आज डॉक्टर्स-डे के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से चिकित्सकों की एक टीम ने बुजुर्ग तथा दिव्यांग लोगों के बीच जाकर उनका इलाज किया। इतना ही नहीं वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच समय भी बिताया। दरअसल, रायबरेली रोड पर स्थित एक ओल्ड ऐज होम में वृद्ध और विकलांग लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में लगभग 250 मरीजों की जांच की गई, इस दौरान सामान्य शारीरिक जांच के साथ-साथ मौखिक स्वच्छता की भी जांच हुई।
प्रो. शैली महाजन ने बताया कि बुढ़ापा और विकलांगता कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देती है,उन्होंने बताया कि ऐसी स्थित जागरूकता की कमी और उपेक्षा से स्वास्थ्य और बिगड़ सकता है। ऐसे में बुजुर्गों व दिव्यांगों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है।उन्होंने बताया कि जब भी समय मिले तो जो लोग अपनों से दूर हैं, शारीरिक रूप से कमजोर है, उनकी देखभाल व इलाज एक चिकित्सक को जरूर करना चाहिए, यही हमारा काम है।
उन्होंने बताया कि हमारा संस्थान विशेषकर निदेशक डॉ.सोनिया नित्यानंद की तरफ से लगातार इस कार्य के लिए प्रोत्साहन व सहायता मिलती रहती है। इस टीम में प्रो. शैली महाजन के साथ डॉ. ज्योति प्रकाश (जनरल मेडिसिन), डॉ. यक्षी, डॉ. अंकिता, डॉ. प्राची और डॉ. श्यामभवी शामिल रही।
यह भी पढ़ें:-डॉक्टर्स-डे पर चिकित्सा रत्न सम्मान से नवाजे गये चिकित्सक, डॉ. अनुराधा की किताब का हुआ विमोचन
