बरेली: दबंगों ने युवती से की छेड़खानी, पिता के रोकने पर की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पशु बांधने गई युवती को गांव के तीन दबंगों ने अकेला देखकर छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसके पिता उसे बचाने आए तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की …

बरेली, अमृत विचार। पशु बांधने गई युवती को गांव के तीन दबंगों ने अकेला देखकर छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसके पिता उसे बचाने आए तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है।

सिरौली की रहने वाली युवती ने बताया कि वह 24 जून की सुबह 9 बजे के लगभग पशु बांधने के लिए गई थी। उसे अकेला देखकर गांव के तीन युवक वहां पर पहुंच गए और उन्होंने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी की आवाज सुनकर जब पिता वहां पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत सिरौली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं।

यह भी पढ़ें- बरेली: नाजिम की तलाश में राजस्थान पहुंची कैंट पुलिस

संबंधित समाचार