बरेली: राशन और पेंशन पाकर खिले महिलाओं के चेहरे
बरेली, अमृत विचार। पंजाबी महासभा की ओर से 80वां विधवा पेंशन वितरण एवं अन्नपूरक योजना का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में 60 महिलाओं को पेंशन व 120 को राशन वितरित किया गया। पेंशन की धनराशि और राशन पाकर महिलाएं खुश दिखीं । इस …
बरेली, अमृत विचार। पंजाबी महासभा की ओर से 80वां विधवा पेंशन वितरण एवं अन्नपूरक योजना का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में 60 महिलाओं को पेंशन व 120 को राशन वितरित किया गया। पेंशन की धनराशि और राशन पाकर महिलाएं खुश दिखीं । इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा की जाए।
कार्यक्रम में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पंजाबी महासभा बगैर किसी भेदभाव के सामाजिक कार्यों में भाग लेती रहती है। बल्कि संस्था के सामाजिक कार्य इस दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है। महामंत्री देवराज चंडोक ने कहा कि हम समाज को साथ में रखकर सेवा का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में संरक्षक गुलशन आनंद, कोषाध्यक्ष मनीषा अरोड़ा, युवा अध्यक्ष प्रिंस सोडी, हरजीत सिंह, कमल अरोरा, संजीव गुलाटी, संजीव आनंद, एमएल दुआ आदि लोग उपस्थित रहे।
अब तक एक करोड़ की धनराशि की जा चुकी है वितरित
पंजाबी महासभा की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की सेवा का कार्य किया जा रहा है। संस्था की ओर से अब तक एक करोड़ धनराशि से ज्यादा की लागत से मदद की जा चुकी है। साथ ही एक वातानुकूलित स्वर्गधाम वाहन भी समाज को समर्पित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- बरेली: गत वर्ष की तुलना में चार गुना घटे मलेरिया रोगी
