शाहजहांपुर: दो जोड़ी गाड़ियां चलेंगी, निर्धारित स्टेशनों पर होगा ठहराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच रेलवे लाइन अमान परिवर्तन के कारण चार साल पहले छोटी लाइन को बंद किया गया था। अब शनिवार से बड़ी रेल लाइन पर दो जोड़ी गाड़ियां चलेंगी। ट्रेनों का निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव होगा। सुबह सात बजे और फिर शाम को 04 बजे पीलीभीत के लिए ट्रेन रवाना होगी। …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच रेलवे लाइन अमान परिवर्तन के कारण चार साल पहले छोटी लाइन को बंद किया गया था। अब शनिवार से बड़ी रेल लाइन पर दो जोड़ी गाड़ियां चलेंगी। ट्रेनों का निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव होगा। सुबह सात बजे और फिर शाम को 04 बजे पीलीभीत के लिए ट्रेन रवाना होगी। इसी तरह पीलीभीत की ओर से सुबह 09.50 बजे और शाम को 06.50 बजे यहां पहुंचेगी।

बता दें कि 30 मई 2018 को मीटर गेज की ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। पश्चात 01 जून 2018 से ब्राडगेज का काम शुरू कर दिया गया था। 15 फरवरी 2020 को पीलीभीत-बीसलपुर के बीच काम पूरा हुआ। 04 अगस्त 2021 को सीआरएस निरीक्षण के बाद पूरा ट्रैक कंपलीट हो गया था। पश्चात विभिन्न ट्रायल के बाद अब दो जोड़ी गाड़ियों शनिवार से चलने लगेंगी। रेल संचालन शुरू होने को लेकर दैनिक रेल यात्रियों में खुशी की लहर है।

बता दें कि शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल मार्ग पर भोपतपुरा, बीसलपुर, चकसफौरा हॉल्ट, जिंदपुरा, वजीरपुरा, निगोही, ढकिया तिवारी, अरेली, खिरिया खुर्द और शहबाजनगर आदि प्रमुख कस्बे हैं, जहां शाहजहांपुर शहर के लोगों के प्रतिष्ठान हैं तो इन कस्बों से तमाम लोग जिला मुख्यालय पर सरकारी कार्यों को कराने या नौकरी आदि करने आते हैं।

अभी तक अनेक लोगों को प्राइवेट वाहनों या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। शहर से जाने वाले और कस्बों से आने वाले दैनिक यात्रियों के लिए ट्रेन संचालन खुशी की खबर लेकर आया। शनिवार से ट्रेन शुभारंभ को लेकर लोगों में उत्साह है।

शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर रेल संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार साल बाद इस रूट पर ट्रेन संचालन को लेकर सभी उत्साहित हैं। शनिवार को सुबह समय से पीलीभीत के लिए ट्रेन रवाना होगी। साथ ही ऑफिस टाइम पर लोगों को पहुंचाने के लिए पीलीभीत से भी यहां समय से ट्रेन आ जाएगी। इसी तरह शाम को भी ऑफिस से छूटने वालों को अपने घर जाने के लिहाज से दोनों ओर वापसी ट्रेन का समय रखा गया है। इससे अनेक यात्रियों को लाभ मिलेगा— पीएस तोमर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक-शाहजहांपुर।

संबंधित समाचार