बाराबंकी: भाजपा नेता के बेटे को अगवा करने का प्रयास, टीचर की सूझ-बूझ से बड़ी बारदात होते होती बची
बाराबंकी। भाजपा नेता अनूप कुमार यादव जो कि पेशे से वकील भी हैं। उनके बेटे को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सेन्ट एन्थोनी स्कूल से अगवा करने की कोशिश की गई। शुक्रवार को भाजपा नेता अनूप यादव के पुत्र जो कि उसी स्कूल के कक्षा तीन का छात्र है उसे …
बाराबंकी। भाजपा नेता अनूप कुमार यादव जो कि पेशे से वकील भी हैं। उनके बेटे को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सेन्ट एन्थोनी स्कूल से अगवा करने की कोशिश की गई। शुक्रवार को भाजपा नेता अनूप यादव के पुत्र जो कि उसी स्कूल के कक्षा तीन का छात्र है उसे साढ़े बारह बजे दिन में एक अज्ञात व्यक्ति जो कि अपना नाम विपिन सिंह बता रहा था आया और स्कूल के भीतर बरामदे से बाहर ले जाने का प्रयास करने करने लगा।
इतने में उसकी क्लास टीचर को शंका हुई तो उसने उसकी बड़ी बहन आयुषी यादव जो कि उसी स्कूल में पढ़ती है उसके आ जाने के बाद ही भेजने की बात कही। इतना सुनते ही अज्ञात युवक वहां से फरार हो गया। बताते चलें टीचर ने उस व्यक्ति से आमने-सामने पहचाने की बात कह कर उसकी बहन को बुलाने की बात कही थी। टीचर की सूझ-बूझ से बड़ी बारदात होते होती बची।
प्रकरण की पूरी जानकारी होते ही भाजपा नेता ने अज्ञात व्यक्ति के नाम शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर अगवा करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताते चलें भाजपा नेता अनूप यादव भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक है साथ ही वो बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : चेस ओलम्पियाड की अगवानी करेंगे सीएम योगी, विश्वनाथन आनंद के साथ खेलेंगे शतरंज की बाज़ी
