गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम ने की खास तैयारी, व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी में भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन माह जल्द ही शुरू होने वाला है। जगह जगह भगवान भोलेनाथ के लिए कांवड़ यात्रा को लेकर भी तैयारी जारी है। हिंदू धर्म में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष महत्व है। बीते दो वर्षों से कोरोनाकाल के दौरान कोविड महामारी के चलते शिवभक्त कांवड़ यात्रा से वंचित …

गाजियाबाद। यूपी में भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन माह जल्द ही शुरू होने वाला है। जगह जगह भगवान भोलेनाथ के लिए कांवड़ यात्रा को लेकर भी तैयारी जारी है। हिंदू धर्म में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष महत्व है। बीते दो वर्षों से कोरोनाकाल के दौरान कोविड महामारी के चलते शिवभक्त कांवड़ यात्रा से वंचित रह गए हैं। इस साल होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। शासन-प्रशासन और नगर निगम भी यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।

बतादें कि इस साल गाजियाबाद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने खुद संभाल रहे हैं कांवड़ यात्रा को लेकर। कांवड़ यात्रा की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है। नगर आयुक्त ने कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही इन सड़कों पर सफाई के लिए एक हफ्ते में अभियान चलाया जा रहा है। कांवड़ियों के लिए मार्ग प्रकाश की भी व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।

कांवड़ियों के लिए मार्गो में मौजूद गड्ढों को भरने का काम भी किया जा रहा है। मुख्य मंदिरों के बाहर भी सफाई का खास ख्याल रखा जा रहा है। लाखों कांवड़िया गाजियाबाद के रास्ते हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की ओर जाते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान अव्यवस्था न हो इसके लिए संदिग्धों पर भी निगाह रखा जा रही है। प्रशासन की ओर से मेरठ रोड तिराहे पर एक कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा।

पढ़ें-देहरादून: कांवड़ यात्रा को लेकर हुई इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन बैठक, DGP बोले- इस बार चार करोड़ कांवड़िए आने का अनुमान… देखें VIDEO

संबंधित समाचार