बहराइच: बिना बारिश ही मोहल्लों में भरा पानी, घरों में लटक रहे ताले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा और घसियारीपुरा में नगर पालिका प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था नहीं कर सका है। जिससे मोहल्ले के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कुछ लोगों के मकान में ताला लटक रहा है। लेकिन मोहल्लेवासियों को जल निकासी की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। जिले का मोहल्ला बक्शीपुरा …

बहराइच। शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा और घसियारीपुरा में नगर पालिका प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था नहीं कर सका है। जिससे मोहल्ले के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कुछ लोगों के मकान में ताला लटक रहा है। लेकिन मोहल्लेवासियों को जल निकासी की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।

जिले का मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती और घसियारीपुरा मनकामेश्वर मंदिर कहने के लिए नगर पालिका परिषद से जुड़ा हुआ है। लेकिन मोहल्ले में व्यवस्था ग्राम पंचायत से भी बदतर है। नगर पालिका परिषद की शिथिल रवैया के चलते दोनों मोहल्ले में बारहो मास पानी भरा रहता है। जल निकासी के लिए नाला न होने से पानी सड़क के साथ लोगों के घरों में भर रहा है।

मोहल्ले के लोगों बताया कि कई बार पत्र देकर नाली निर्माण के साथ जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। लेकिन अधिकारी समस्या पर मूकदर्शक बने हुए हैं। जलभराव के चलते सड़क पर पानी में काई तक जम गई है। मुख्यमंत्री ने भी जल निकासी व्यस्था बेहतर बनाने के निर्देश पूरे प्रदेश में दिया है। लेकिन अधिकारी निर्देशों को ताक पर रख रहे हैं। ऐसे में शहर के लोग जलभराव के बीच खाना बदोश का जीवन जी रहे हैं।

जलभराव में काट रहे जीवन

शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी दिनेश पांडेय, प्रेम गुप्ता, आशीष मिश्रा, विजय शर्मा, अजय शर्मा, नन्द किशोर, संजय तिवारी, होली राम, सूरज निशाद और मुकेश का कहना है कि सदर विधायक, अधिशाषी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष को कई बार पत्र दिया है। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे मोहल्ले के कुछ लोग चले गए तो कुछ पानी के बीच ही जीवन काट रहे हैं।

पढ़ें-गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम ने की खास तैयारी, व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दिए यह निर्देश

संबंधित समाचार