मुरादाबाद : सहायक नगर आयुक्त और तीन कर अधीक्षक का दूसरे जिले में तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। निदेशक नगर विकास के आदेश पर एक झटके में कई अधिकारियों को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के बाद अब स्थानांतरण सूची में सहायक नगर आयुक्त, तीन कर अधीक्षक के अलावा एक अन्य अधिकारी को दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है। नगर निगम के मुख्य …

मुरादाबाद,अमृत विचार। निदेशक नगर विकास के आदेश पर एक झटके में कई अधिकारियों को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के बाद अब स्थानांतरण सूची में सहायक नगर आयुक्त, तीन कर अधीक्षक के अलावा एक अन्य अधिकारी को दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर को शासन से शाहजहांपुर स्थानांतरित कर दिया था। अब निदेशक नगर निकाय लखनऊ उत्तर प्रदेश नेहा शर्मा के आदेश पर उप निदेशक रश्मि सिंह की ओर से जारी दूसरी सूची में सहायक नगर आयुक्त डॉ. इंदुशेखर मिश्र को नगर पालिका परिषद रामपुर के लिए भेज दिया गया है। इनकी जगह पर नगर पालिका परिषद रामपुर के डॉ. विवेकानंद को नगर निगम मुरादाबाद के लिए स्थानांतरित किया गया है।

वहीं यहां से मनीष कुमार वैद्य को भी नगर पालिका परिषद नहटौर बिजनौर शासन ने भेज दिया है। जबकि कर अधीक्षक साहब सिंह को सहारनपुर नगर निगम, मंगल सिंह पापड़ा को नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर और कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक का तबादला मुरादाबाद से वाराणसी नगर निगम के लिए किया गया है। इसके अलावा ललित कुमार आर्य को नगर पालिका परिषद बागपत से नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, विनय कुमार को नगर निगम सहारनपुर से मुरादाबाद और आरडी पोरवाल नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर से नगर निगम मुरादाबाद में कार्यभार ग्रहण करने के लिए आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें : मिशन 2024 : जोनल टीम से बाहर कर दिए गए कद्दावर बसपाई

संबंधित समाचार