IND vs ENG: एजबेस्टन में ऋषभ पंत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एमएस धोनी के कीर्तिमान को तोड़ा
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 146 रनों की यादगार पारी खेली। ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक रहा। पंत ने 111 गेंदों की अपनी पारी में 20 चौके और चार छक्के लगाए। इसके साथ ही …
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 146 रनों की यादगार पारी खेली। ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक रहा। पंत ने 111 गेंदों की अपनी पारी में 20 चौके और चार छक्के लगाए। इसके साथ ही पंत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। पहले टेस्ट में शतक लगाते ही पंत अब भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने 89 गेंद में अपना शतक पूरा किया।
धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
ऋषभ पंत ने 89 गेंद में सेंचुरी जड़ी जो किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की सबसे तेज सेंचुरी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर था। धोनी साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 93 गेंदों पर शतक जमाया था। साथ ही पंत अब एजबेस्टन के मैदान पर सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
पंत ने पूरे किए 2000 रन
ऋषभ पंत ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में दो हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। पंत ऐसा करने वाले भारत के महज चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, सैयद किरमानी, फारुख इंजीनियर ही टेस्ट में दो हजार से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे थे। यही नहीं ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं।
एशिया के बाहर भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक
वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, साल 2006 में- 78 गेंद
मोहम्मद अजहरुद्दीन बनाम इंग्लैंड, साल 1990 में- 88 गेंद
ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड, साल 2022 में- 89 गेंद
एमएस धोनी बनाम पाकिस्तान, साल 2006 में- 93 गेंद
एक कैलेंडर वर्ष में दो टेस्ट शतक (भारतीय WK)
1964 बी. कुंदरन
2009 एमएस धोनी
2017 ऋद्धिमान साहा
2022 ऋषभ पंत
ये भी पढ़ें : IND vs ENG : ऋषभ पंत बोले- गेंदबाजों को मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की
