सड़क किनारे दुकान पर जताई आपत्ति तो कर्ज में डूबा परिवार, पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनंतपुरम। केरल के कल्लम्बलम शहर में कर्ज में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कर्ज में डूबे परिवार के पांच सदस्यों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने की वजह दुकान का बंद …

तिरुवनंतपुरम। केरल के कल्लम्बलम शहर में कर्ज में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कर्ज में डूबे परिवार के पांच सदस्यों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने की वजह दुकान का बंद होना बताया जा रहा हैं जो पंचायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी सड़क किनारे दुकान पर आपत्ति जताने के बाद बंद पड़ी थी।

पुलिस को इस घटना की जानकारी शुक्रवार रात को मिली। मृतकों की पहचान दुकान मालिक मणिकंदन, पत्नी संध्या और उनके बच्चे अमेया और अजीश तथा उनकी मौसी देवकी के रूप में हुई है। मणिकंदन को कमरे में फंदे से लटका पाया। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खा लिया। सूत्रों के मुताबिक मणिकंदन पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मुद्दों पर पंचायत अधिकारियों की आपत्ति के चलते अपनी दुकान नहीं खोल पा रहा था। इस मामले से सम्बन्धित जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ‘Alt News के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर’ की जमानत याचिका खारिज, 14 की न्यायिक हिरासत मंजूर

संबंधित समाचार