रायबरेली: साथियों संग नहाने गए युवक की नहर में डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। साथियों के संग गंग नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ है। कस्बे के मियां टोला निवासी युवक मो सगीर अपने साथियों के साथ गंग नहर में नहाने गया …

रायबरेली। साथियों के संग गंग नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ है। कस्बे के मियां टोला निवासी युवक मो सगीर अपने साथियों के साथ गंग नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह नहर में डूबने लगा।

उसको डूबता देख साथियो ने पहले समझा की सगीर मजाक कर रहा है। बाद में जब साथियों को सच का एहसास हुआ तो चीख पुकार करने लगे। तब तक सगीर पानी में डूब चुका था। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे नहर से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है।

पढ़ें-हरदोई: ससुराल आए युवक की शारदा नहर में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार