शाहजहांपुर: पीलीभीत रूट पर चार साल बाद चली ट्रेन, यात्रियों के चहरे खुशी से खिले
अमृत विचार, शाहजहांपुर। चार साल बाद शनिवार को सुबह 7:00 बजे पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन से पीलीभीत के लिए यात्री ट्रेन रवाना हुई। इस मौके पर यात्रियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। पहली ट्रेन से यात्रा करने के लिए 86 यात्रियों ने टिकट लिया। 30 मई 2018 को मीटर गेज की ट्रेनों …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। चार साल बाद शनिवार को सुबह 7:00 बजे पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन से पीलीभीत के लिए यात्री ट्रेन रवाना हुई। इस मौके पर यात्रियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। पहली ट्रेन से यात्रा करने के लिए 86 यात्रियों ने टिकट लिया।
30 मई 2018 को मीटर गेज की ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। पश्चात 01 जून 2018 से ब्राडगेज का काम शुरू कर दिया गया था। 15 फरवरी 2020 को पीलीभीत-बीसलपुर के बीच काम पूरा हुआ।
04 अगस्त 2021 को सीआरएस निरीक्षण के बाद पूरा ट्रैक कंपलीट हो गया था। पश्चात विभिन्न ट्रायल के बाद शनिवार से दो जोड़ी गाड़ियां यहां से चलने लगीं। सुबह सात बजे शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल मार्ग पर भोपतपुरा, बीसलपुर, चकसफौरा हॉल्ट, जिंदपुरा, वजीरपुरा, निगोही, ढकिया तिवारी, अरेली, खिरिया खुर्द और शहबाजनगर आदि प्रमुख कस्बों से होते हुए ट्रेन पीलीभीत पहुंची। ट्रेन चलने की सबसे ज्यादा खुशी दैनिक यात्रियों में दिखी।
सभी को शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की लाइन पर ट्रेन चलने का इंतजार था। जोकि शनिवार को खत्म हो गया। शाहजहांपुर स्टेशन से सुबह 7:00 बजे पहली ट्रेन लोको पायलट अमीरी ठाकुर और सहायक मोहम्मद वसीम लेकर रवाना हुए। ट्रेन के गार्ड आशीष सक्सेना थे। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन से चार साल बाद दोबारा ट्रेन चलने पर देखने वालों की भीड़ उमड़ी।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
