अलीगढ़ : अब अलीगढ़ से भी उड़ान भरेंगे प्लेन, यूपी सरकार कर रही प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। यूपी का अलीगढ़ भी जल्द ही विमान सेवा से जुड़ जाएगा। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट को बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं। धनीपुर एयरपोर्ट से बहुत जल्द 19 सीटर छोटे विमान उड़ान भरेंगे। यहां के एयरपोर्ट के संचालन की जिम्मेदारी भारतीय विमानपत्तन (एएआई) को मिलने के बाद तैयारियां तेज …

अलीगढ़, अमृत विचार। यूपी का अलीगढ़ भी जल्द ही विमान सेवा से जुड़ जाएगा। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट को बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं। धनीपुर एयरपोर्ट से बहुत जल्द 19 सीटर छोटे विमान उड़ान भरेंगे। यहां के एयरपोर्ट के संचालन की जिम्मेदारी भारतीय विमानपत्तन (एएआई) को मिलने के बाद तैयारियां तेज हो गईं हैं।

अब लाइसेंस मिलने का इंतजार है, इसके लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार में प्रयास शुरू कर दिए हैं। संकेत मिले हैं कि यह सब प्रक्रिया अगस्त तक पूरी हो जाएगी। पहले चरण में उड़ान अलीगढ़ से लखनऊ तक की होगी। दूसरे चरण में 90 सीटर विमान देश के दूसरे बड़े शहरों तक उड़ान की तैयारी में हैं। यह काम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद होगा।

धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान की तैयारी लंबे समय से चल रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पिछले दो माह से तैयार है। अलीगढ़ से लखनऊ की हवाई यात्रा का सर्वे भी हो चुका है। जल्दी ही सब काम पूरे हो गए हैं, बस लाइसेंस का इंतजार है।

एविएशन कंपनी से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि सभी औपचारिकताओं के बाद अगस्त में यहां से लखनऊ की उड़ान शुरू कर दी जाएंगी। फिलहाल लखनऊ का किराया 2500 रुपये के आसपास निर्धारित होगा।

यह भी पढ़ें –अलीगढ़ में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पालीथिन के खिलाफ चलाया गया जन जागरण अभियान

संबंधित समाचार