अमेठी: विशेषरगंज-ठेंगहा मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, हादसे को दे रहा दावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संग्रामपुर-अमेठी। सड़क पर बनी पुलिया के पास बीच सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया है। रात में यात्रा करने वालों की जान के लिए खतरा बन गया है। वहीं विभाग गड्ढे में घासफूस डाल कर बैठा हुआ है। थानाक्षेत्र के विशेषरगंज ठेंगहा मार्ग स्थित पातीपुर गांव के पास बनी पुलिया की बीच सड़क में बड़ा …

संग्रामपुर-अमेठी। सड़क पर बनी पुलिया के पास बीच सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया है। रात में यात्रा करने वालों की जान के लिए खतरा बन गया है। वहीं विभाग गड्ढे में घासफूस डाल कर बैठा हुआ है। थानाक्षेत्र के विशेषरगंज ठेंगहा मार्ग स्थित पातीपुर गांव के पास बनी पुलिया की बीच सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले पुलिया के पास सड़क टूट गई थी। जो बड़े गड्ढे के रूप में बदल गया। इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों में डर बना रहता है। खड्डे से बच कर निकलने के चलते पुलिया पर बनी रेलिंग भी टूट गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि कालिकन विशेषरगंज मार्ग पर बना पुल टूटने के बाद यही एक मार्ग था। जिस पर लोगों के आने जाने का रास्ता था। लेकिन शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात का सीजन होने से कोई बड़ी घटना घट सकती है।

यह भी पढ़ें:-जंगल सफारी के क्षतिग्रस्त मार्गों में सुधारने में जुटा पार्क प्रशासन, 15 से पर्यटकों के खुलेगा ढिकाला जोन

संबंधित समाचार