गोंडा: आपत्तिजनक मैसेज भेजना मनचले को पड़ा भारी, महिला ने झाड़ू से की पिटाई
गोंडा। महिला को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजना एक मनचले को मंहगा पड़ गया। मैसेज भेजने के आरोपी महिला के घर आ धमका और उससे दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। इस दबंगई से परेशान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और झाड़ू से उसकी जमकर पिटाई की। महिला के तेवर देखकर …
गोंडा। महिला को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजना एक मनचले को मंहगा पड़ गया। मैसेज भेजने के आरोपी महिला के घर आ धमका और उससे दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। इस दबंगई से परेशान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और झाड़ू से उसकी जमकर पिटाई की। महिला के तेवर देखकर मनचला भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के मुताबिक दिलशाद नाम का एक युवक दिन से उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था और उसके साथ दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। लेकिन लोकलाज के डर से महिला चुप थी। महिला का कहना है कि उसकी सिधाई का फायदा उठाकर आरोपी दिलशाद शुक्रवार की शाम को महिला के घर आ धमका और उससे दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा।
महिला कुछ देर तक उसकी बात को नजरअंदाज करती रही लेकिन जब वह नहीं माना के महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के दबोच लिया और झाड़ू से उसकी पिटाई करने लगी। महिला की आवाज सुनकर आसपास की महिलाओं भी वहां पहुंच गयी। हालात को भांपकर आरोपी मौके से भाग निकला। इस मामले में पीड़िता ने धानेपुर थाने में आरोपी दिलशाद के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-जौनपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
