कन्नौज: स्कूल से लौट रहीं दो शिक्षिकाओं को लुटेरों ने घेरा, शोर मचाने पर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज/छिबरामऊ। शहर की आवास विकास कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल से लौट रहीं दो शिक्षिकाओं को लूट के इरादे से घेर लिया। लुटेरों की मंशा भांप कर उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर लुटेरे बिना घटना को अंजाम दिए फरार हो गए । आवास विकास कालोनी निवासी अजय चतुर्वेदी की बेटियां दीपिका व …

कन्नौज/छिबरामऊ। शहर की आवास विकास कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल से लौट रहीं दो शिक्षिकाओं को लूट के इरादे से घेर लिया। लुटेरों की मंशा भांप कर उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर लुटेरे बिना घटना को अंजाम दिए फरार हो गए । आवास विकास कालोनी निवासी अजय चतुर्वेदी की बेटियां दीपिका व शालिनी शहर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं।

शनिवार को दोनों बहनें स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। तभी कालोनी के एरा पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आये बाइक सवार दो युवकों ने खुद को सीबीआई से बताते हुए गहने न पहनने की नसीहत देना शुरू कर दी। इस पर दोनों बहनें अपने गहने उतारने लगीं। इसी बीच युवकों की नीयत में खोट भांपकर उन्होंने शोर मचा दिया।

लोगों को आता देख लुटेरे घटना को अंजाम दिए बिना जान बचाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें बाइक सवार लुटेरे नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चार शिक्षिकाएं घायल

संबंधित समाचार