उन्नाव: तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल, युवक व युवती गिरफ्तार
उन्नाव। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए हरकत में आई सोहरामऊ पुलिस ने एक युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने देशी तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के …
उन्नाव। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए हरकत में आई सोहरामऊ पुलिस ने एक युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने देशी तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के महनौरा गांव की रहने वाली आंचल सिंह पत्नी करन शर्मा कमर व सोहरामऊ निवासी विमल गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता का एक फोटो सोशल मीडिया अवैध असलहे के साथ वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आ गयी।
सोहरामऊ थाना दरोगा जितेन्द्र पांडेय ने युवती व युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से 312 बोर का देशी असलहा भी बरामद हुआ है। फोटो में दिखे अन्य युवकों की तलाश पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: नेपाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
