बरेली: 4 जुलाई तक चिन्हित स्थानों पर पहुंचाए जाएं पौधे- डीएम
बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़ा बाईपास, हाईवे, सड़क के किनारों व डिवाइडर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण किया जाए। साथ ही समस्त विभागों के अधिकारियों से कहा …
बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़ा बाईपास, हाईवे, सड़क के किनारों व डिवाइडर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण किया जाए। साथ ही समस्त विभागों के अधिकारियों से कहा कि वन विभाग से समन्वय बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण करें।
डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 5 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण कार्यक्रम से पहले निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधे का उठान शीघ्र कर लिया जाए। जिन विभागों द्वारा गड्ढा खोदान तथा पौधे उठान कार्य पूर्ण गया है, वह पौधरोपण कराना सुनिश्चित करें। कहा कि 4 जुलाई की शाम तक चिन्हित स्थानों पर पौधे पहुंचा दिए जाएं।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा पौधरोपण किया जाए, उनकी जियो टैगिंग करते हुए पौधों की देखरेख अवश्य की जाए। उन्होंने जिला कृषि विभाग को निर्देश दिये कि ऐसे किसानों को पौधे दिये जाए जो कृषक सम्मान निधि का पात्र हो। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि एनएचआई विभाग द्वारा बड़ा बाईपास पर होने वाले पौधरोपण के लिए गड्ढ़े खोदान का कार्य अवश्य देख लें।
बैठक में महापौर डॉ. उमेश गौतम, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आरडी पांडेय, डीसी मनरेगा गंगाराम, जिला वन अधिकारी समीर कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ललित कुमार, व्यापारी व उद्योग संगठन समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: पोल पर गिरी दीवार, हादसा टला
