Wimbledon Tennis tournament : विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचे राफेल नडाल, अब इस खिलाड़ी से होगी भिड़ंत
विबंलडन। स्पेन के 22 बार के मेजर चैम्पियन राफेल नडाल ने शनिवार को यहां विंबलडन टेनिस ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने तीसरे दौर के मुकाबले में 27वें नंबर के लोरेंजो सोनेगो पर 6-1, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। अब चौथे दौर में उनका सामना 21वें नबंबर के बोटिक वान …
विबंलडन। स्पेन के 22 बार के मेजर चैम्पियन राफेल नडाल ने शनिवार को यहां विंबलडन टेनिस ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने तीसरे दौर के मुकाबले में 27वें नंबर के लोरेंजो सोनेगो पर 6-1, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। अब चौथे दौर में उनका सामना 21वें नबंबर के बोटिक वान डि जांड्शुल्प से होगा।
Make that 308 Grand Slam match wins for @RafaelNadal ?
He beats Lorenzo Sonego 6-1, 6-2, 6-4#Wimbledon | #CentreCourt100 pic.twitter.com/GanBJUhoYq
— Wimbledon (@Wimbledon) July 2, 2022
वहीं निक किर्गियोस और चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास के बीच तीसरे दौर के मुकाबला काफी ‘शाब्दिक जंग’ से भरा रहा। इसमें गैर वरीयता प्राप्त किर्गियोस ने 6-7, 6-4, 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की और चौथे दौर में उनका सामना ब्रैंडन नाकाशिमा से होगा।
Oh Rafa…@HSBC_Sport Play of the Day is a cheeky @RafaelNadal no-look volley ?#Wimbledon pic.twitter.com/e3nzELQ99D
— Wimbledon (@Wimbledon) July 2, 2022
किर्गियोस पर पहले दौर के बाद एक दर्शक की ओर थूकने के लिये जुर्माना भी लगाया गया था। वह 2016 के बाद पहली बार आल इंग्लैंड क्लब के चौथे दौर में पहुंचे। पिछले साल फ्रेंच ओपन के उप विजेता रहे सिटसिपास ने मैच के बाद किर्गियोस के बर्ताव की आलोचना भी की। सोमवार को अन्य मुकाबलों में 11वें नबंर के टेलर फ्रिट्ज क्वालीफायर जेसन कुबलर के सामने होंगे जबकि 19वें नंबर के एलेक्स डि मिनौर का सामना क्रिस्टियन गारिन से होगा।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का पत्र पाकर अभिभूत हुईं मिताली राज, कहा- आप लाखों लोगों के रोल मॉडल, मेरे भी
