रायबरेली: निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के शौचालय टैंक में डूबने से बालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के शौचालय टैंक में गिरकर डूब जाने से नौ साल के बालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा हैं। यह घटना रविवार की सुबह गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामा पर गांव में हुई है। गांव में कई माह से आयुर्वेदिक …

रायबरेली। निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के शौचालय टैंक में गिरकर डूब जाने से नौ साल के बालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा हैं।

यह घटना रविवार की सुबह गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामा पर गांव में हुई है। गांव में कई माह से आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण चल रहा है। जिसमे शौचालय टैंक का गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। कई दिनो से हो रही बरसात के कारण वहां आसपास जलभराव की स्थित है। रविवार की सुबह गांव में ननिहाल में रह रहे सुरेश कुमार का नौ साल का बेटा अनुज कुमार मवेशी चराने गया था।

पानी भरा होने के कारण उसको टैंक का अंदाजा नहीं लग पाया और वह शौचालय टैंक के गड्ढे में गिर गया । आसपास के साथी बच्चों ने उसे डूबता देखकर चीखना चिल्लाना शुरू किया। बच्चों की पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डूबे बच्चे को बाहर निकाला, किंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

अनुज मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के लाला की बाजार का रहने वाला है। उसके माता पिता पुणे में रहते हैं। इसलिए वह सुदमापुर गांव अपने ननिहाल में रहता था। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें-मुरादाबाद: टैंक में मिला शुगर मिल कर्मी का शव, परिजनों का हंगामा

संबंधित समाचार