रायबरेली: गांव के बाहर पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। गांव से बाहर एक युवक का शव सदिंग्घ अवस्था में नीम के पेड़ पर लटकता मिला है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथन का पुरवा मजरे सेमरपहा का है । गांव के हरेंद्र कुमार उर्फ बबलू ( …
रायबरेली। गांव से बाहर एक युवक का शव सदिंग्घ अवस्था में नीम के पेड़ पर लटकता मिला है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथन का पुरवा मजरे सेमरपहा का है । गांव के हरेंद्र कुमार उर्फ बबलू ( 32 वर्ष ) पुत्र शिव बहादुर शनिवार की शाम को खाना खाकर घर में सो रहा था । रविवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बबलू गायब था । परिजनों ने पहले सोचा कि प्रातःकाल उठकर कहीं घूमने गया होगा ।
कुछ देर बाद गांव के लोग शौचक्रिया के लिए गांव से बाहर गए तो करीब पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित नीम के पेड़ पर बबलू का शव लटक रहा था।
पेड़ की डाल से उसके गले में फांसी का फंदा पड़ा हुआ था । घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।
पढ़ें-बहराइच: थानेदार का पुतला जलाने की घोषणा के बाद ग्राम प्रधान समेत चार पर केस
