OMG! मेक्सिको के मेयर ने मगरमच्छ से की शादी, रस्म पूरी होने के बाद किस भी किया
मेक्सिको। आजकल बड़े ही अजब-गजब रिश्ते बन रहे हैं। दुनियाभर में अजीबो-गरीब शादियां हो रही हैं। कोई कुत्ते से तो कोई खुद से शादी कर रहा है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली शादी मेक्सिको से सामने आई है। मेक्सिको के ओक्साका शहर के एक छोटे गांव के मेयर ने मगरमच्छ से शादी की है। उन्होंने …
मेक्सिको। आजकल बड़े ही अजब-गजब रिश्ते बन रहे हैं। दुनियाभर में अजीबो-गरीब शादियां हो रही हैं। कोई कुत्ते से तो कोई खुद से शादी कर रहा है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली शादी मेक्सिको से सामने आई है। मेक्सिको के ओक्साका शहर के एक छोटे गांव के मेयर ने मगरमच्छ से शादी की है। उन्होंने शादी के बाद दुल्हन यानी मगरमच्छ को किस भी किया। इस अजीबो-गरीब शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

सात साल की मगरमच्छ से की शादी
सैन पेड्रो हुआमेलुला गांव के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने गुरुवार को एक सात साल की मगरमच्छ से शादी की। इस रस्म में मगरमच्छ को शादी की सफेद पोशाक समेत अन्य रंगीन कपड़े पहनाए गए। उन्होंने मगरमच्छ को किस भी किया। हालांकि मगरमच्छ के मुंह को बांध दिया गया था।
पुरानी परंपरा के तहत हुई शादी
इस परंपरा के तहत मगरमच्छ को एक छोटी राजकुमारी के रूप में जाना जाता है, जो धरती माता का प्रतिनिधित्व करने वाली देवी है। मेयर से मगरमच्छ की शादी, इंसानों के ईश्वर के साथ जुड़ने का प्रतीक है। ओक्साका राज्य के चोंतल और हुआवे समुदाय की यह परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है। इसमें प्रकृति का धन्यवाद दिया जाता है और आगे भी उदार बने रहने की प्रार्थना की जाती है। विक्टर ने कहा- हम प्रकृति से पर्याप्त बारिश की मांग करते हैं ताकि हमारे पास नदी में मछलियां हों। ताकि हमें पर्याप्त भोजन मिल सके।

पहले भी आ चुके हैं इसी तरह के मामले
इससे पहले अमेरिका में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। यहां नैथियल नाम के एक शख्स ने अपनी कार के साथ रिलेशनशिप में होने की बात कही थी। उसका कहना था कि उसने अपनी कार के साथ संबंध भी बनाए हैं। इसके अलावा जर्मनी में भी इस तरह का मामला देखा गया था, जहां महिला ने प्लेन के साथ शादी की थी। वह रात में इसी प्लेन के गले लगकर सोती थीं।
ये भी पढ़ें : Guinness World Records: दुनिया की सबसे उम्रदराज फ्लाइट अटेंडेंट बनीं 86 साल की ये अमेरिकी महिला
