ट्रक और कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रक और कंटेनर में टक्कर हो गयी जिससे कंटेनर में सवार तीन लोगो की मौत हो गई। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि उदयपुर- अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर शिशोद गांव के पास आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से …

जयपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रक और कंटेनर में टक्कर हो गयी जिससे कंटेनर में सवार तीन लोगो की मौत हो गई। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि उदयपुर- अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर शिशोद गांव के पास आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से एक कंटेनर जा घुसा जिससे कंटेनर में सवार तीन लोगो की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान कर ली गयी है और पोस्टमार्टम के लिये तीनों के शवों को डूंगरपुर राजकीय चिकित्सालय में रखवाया गया हैं। सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- राहुल के अन्नाद्रमुक नेता को फोन करने वाली खबर भ्रामक: कांग्रेस

 

 

 


संबंधित समाचार