भारत में लॉन्च हुई ये नई इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 100 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज, फीचर्स जान आप हो जाएंगे हैरान
भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कंपनियां भी इसकों देखते हुए नई इलेक्ट्रिक कार और बाइक लॉन्च कर रही हैं। वहीं भारत में अब इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही इलेक्ट्रिक बाइक का क्रेज भी लोगों में देखने को मिल रहा है। इसको देखते हुए Atumobile नाम …
भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कंपनियां भी इसकों देखते हुए नई इलेक्ट्रिक कार और बाइक लॉन्च कर रही हैं। वहीं भारत में अब इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही इलेक्ट्रिक बाइक का क्रेज भी लोगों में देखने को मिल रहा है। इसको देखते हुए Atumobile नाम की एक Electric Vehicle Brand ने अपनी Electric Bike Atumvader को लॉन्च कर दिया है।
बता दें यह बाइक कैफे रेसर फॉर्मेट में तैयार की गई है, जो 99,999 रूपये की कीमत में देखने को मिलती है। फिलहाल, बेस कीमत पर भी बाइक को खरीदा जा सकता है, ऐसा कंपनी दावा कर रही है और इस बाइक की 1000 यूनिट के बाद कीमत में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस बाइक कम्पनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप भी प्री-बुकिंग की सुविधा ले सकते हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ ₹999 ही देने होंगे।
किफायती रेंज और बेहतरीन स्पीड
इस बाइक को लेकर कंपनी ऐसा दावा कर रही है कि इस Atumvader इलेक्ट्रिक कैफे रेसर बाइक को सिंगल चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक की रेंज कवर की जा सकती है। वहीं, 65 kmph की टॉप स्पीड भी मिलेगी। कलर के मामले में Atumvader इलेक्ट्रिक बाइक आपको व्हाइट, ब्लू, रेड, ग्रे और ब्लैक जैसे कलर विकल्पों में देखने को मिलेगी। 14 लीटर के बूट स्पेस के साथ इस बाइक को ट्यूबलर चेसिस से बिल्ट किया गया है।

वहीं Atumobile कम्पनी की नई इलेक्ट्रिक बाइक में 2.4kWh का बैटरी पैक भी प्रदान किया गया है। बता दें यह बाइक टेललैंप और एलईडी इंडिकेटर्स से लैस है। Atumobile कम्पनी की Atumvader इलेक्ट्रिक बाइक की मैन्युफैक्चरिंग पतनचेरू फैसिलिटी में (जो कि तेलंगाना में है) की जा रही है और कम्पनी द्वारा पतनचेरू फैसिलिटी में प्रत्येक साल 3 लाख इलेक्ट्रिक बाइक का अधिकतम उत्पादन भी किया जा सकता है, ऐसा कम्पनी दावा कर रही है।
भारतीय सड़कों के लिए खास तौर पर की गई है डिजाइन
Atumobile कम्पनी के संस्थापक वामसी जी कृष्णा के मुताबिक इस बाइक का निर्माण भारतीय सड़कों के अनुरूप किया गया है। इस इको फ्रेंडली और मजबूत इलेक्ट्रिक बाइक के सफलतापूर्वक निर्माण के पीछे कम्पनी ने अनुसंधान एवं डेवलपमेंट एक्सपर्ट और साथ ही स्वदेशी सौर ऊर्जा से संचालित जीरो एमिशन फैसिलिटी की सहायता भी ली है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि AtumVader इलेक्ट्रिक बाइक इस कम्पनी द्वारा लॉन्च की गई पहली बाइक नहीं है, इससे पहले भी इस Atumobile कम्पनी ने Atum1.0 बाइक को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया था। वहीं, इस कम्पनी ने अब तक इस लो-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक Atum 1.0 की 1000 यूनिट्स की सेल भी कर चुकी है।