मुरादाबाद : सीआरपीएफ और पुलिसकर्मी समेत तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार रात बेखोफ चोरों ने सीआरपीएफ और पुलिसकर्मी भाइयों के घर समेत तीन जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर नकदी और सोने-चांदी जेवर समेत 10 लाख रुपये से अधिक का माल लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद गांव पहुंची डॉग स्क्वायड की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार रात बेखोफ चोरों ने सीआरपीएफ और पुलिसकर्मी भाइयों के घर समेत तीन जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर नकदी और सोने-चांदी जेवर समेत 10 लाख रुपये से अधिक का माल लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद गांव पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस ने पुलिसकर्मी के घर चोरी के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

  • चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार
  • एक ही रात में दो गांवों में चोरी की तीन वारदातों से दहशत
  • पुलिसकर्मी के घर से चोरी के मामले में अज्ञात में केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत कुमार पुत्र राजकुमार सिंह निवासी गांव नगला कमाल यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। इस समय वह सीतापुर में तैनात है। फिलहाल वह छुट्टी पर घर आए हुए थे, जबकि उसका बड़ा भाई मुनेंद्र सिंह सीआरपीएफ कर्मी है। बताया गया है कि शनिवार की रात्रि कांस्टेबल प्रशांत कुमार अपने कमरे में सोया हुए थे। भाई विजेंद्र कुमार, रितेश कुमार और परिवार के लोग बरामदे में सोए हुए थे।

रात्रि में किसी समय चोरों ने मकान की पिछली दीवार के दो कमरों में नकब लगा लिया। तीसरे कमरे में भी नकब लगाया। लेकिन, पुलिसकर्मी को अंदर सोता देख उस कमरे को छोड़ दिया। बाकी दोनों कमरों में घुसकर अलमारी-संदूक आदि के ताले तोड़कर 15 तोला सोने के जेवरात, डेढ़ किलो चांदी के जेवर और 33 रुपये हजार रुपये की नकद समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

कांस्टेबल के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि घर में बहूओं और बेटियों के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। जिनको चोर चुरा कर ले गए। सुबह पांच बजे जैसे ही परिवार के लोग उठे और कमरों के दरवाजे खोलने चाहे तो दरवाजे अंदर से बंद थे। तब पीछे से जाकर देखा तो तीनों कमरों में कूमल लगे हुए थे। जिसको देख परिवार के सभी सदस्यों के होश उड़ गए। घटना की सूचना कुंदरकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित परिवार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर चोरों ने गांव शीलपुर में भी तांडव मचाया और दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि ग्राम निवासी जफरुद्दीन गल्ले का व्यापार करते हैं। परिजन एक बजे तक जाग रहे थे। इसके बाद पत्नी शमा परवीन और परिवार के सभी सदस्य बरामदे में सो गए।

सुबह को किसी ने बताया कि उनके घर में रास्ते की ओर से कूमल लगा हुआ है। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए। दो बच्चों की स्कॉलरशिप के पैसे रखे थे, जिन से उनको किताबें खरीदनी थी,। उनको भी चोर ले गए। इसके अलावा गांव में ही आसिफ पुत्र रफीक अहमद के यहां पर भी घर में घुसकर चोर छह हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

कॉन्स्टेबल के यहां हुई चोरी के प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। बाकी दो अन्य मामले उनके संज्ञान में नहीं है। आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। कुलजीत सिंह, कार्यवाहक कुंदरकी थाना प्रभारी

 

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की सुरक्षा में सेंध, चोरों ने लाखों का माल समेटा

संबंधित समाचार