मेरठ: अपहरण के बाद LLB के छात्र की गला रेतकर की हत्या, आरोपित बोले- कर रहा था ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां जागृति विहार सेक्टर-6 में रहने वाले एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात उसका शव लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पास मिला। वह छह दिन से लापता था। वहीं पुलिस …

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां जागृति विहार सेक्टर-6 में रहने वाले एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात उसका शव लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पास मिला। वह छह दिन से लापता था।

वहीं पुलिस जांच पड़ताल में समलैंगिक दोस्तों द्वारा एलएलबी छात्र का अपहरण कर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि 26 जून को यश लापता हुआ था। मेडिकल थाने में उसका मुकदमा दर्ज था।

शनिवार को उसका शव लिसाड़ीगेट में मिला है। पुलिस ने चार आरोपी सलमान, शाहवेज, अलीजान व इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि समलैंगिक संबंध के चलते यश की हत्या हुई है। रात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी थी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नाबालिग के अपहरण और दुराचार में महिला समेत तीन को 20-20 साल की जेल

संबंधित समाचार