अयोध्या: सरयू में स्नान करते समय डूबने से अधेड़ को बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत सरयू नदी में स्नान करते समय डूब रहे एक अधेड़ को बचा लिया गया। अधेड़वव श्रद्धालु पड़ोस के जनपद गोंडा के धानेपुर कस्बे का रहने वाला है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि रविवार को गोंडा के धानेपुर निवासी 55 वर्षीय बाबादीन …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत सरयू नदी में स्नान करते समय डूब रहे एक अधेड़ को बचा लिया गया। अधेड़वव श्रद्धालु पड़ोस के जनपद गोंडा के धानेपुर कस्बे का रहने वाला है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

बताया जाता है कि रविवार को गोंडा के धानेपुर निवासी 55 वर्षीय बाबादीन पुत्र स्वामी दयाल अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। दर्शन से पूर्व सरयू स्नान करने लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे। मौके पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने देखा उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए। सरयू के उफान पर होने के कारण बड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को बचाया जा सका।

जल पुलिस निरीक्षक आर पी कुशवाहा ने बताया कि आरक्षी मुरारीलाल, अजीत यादव और लालमणि ने साहस का परिचय देते हुए डूबते को नदी से निकाल लिया। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद यहां पहुंचे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

पढ़ें-प्रयागराज: अतीक अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद उमर की अब बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार