गाजियाबाद : पीएसी जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, महिला ने लगाया शादी कर छोड़ने का आरोप
लोनी /गाजियाबाद, अमृत विचार। बार्डर थाना क्षेत्र में एक पीएसी के जवान के खिलाफ महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने इसको लेकर एक एफआईआर भी दर्ज कराइ है। महिला ने आरोप लगाया है कि जवान ने शादी कर उसका गर्भपात करा दिया। साथ ही ससुराल से निकाल भी दिया है। महिला का कहना …
लोनी /गाजियाबाद, अमृत विचार। बार्डर थाना क्षेत्र में एक पीएसी के जवान के खिलाफ महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने इसको लेकर एक एफआईआर भी दर्ज कराइ है। महिला ने आरोप लगाया है कि जवान ने शादी कर उसका गर्भपात करा दिया। साथ ही ससुराल से निकाल भी दिया है।
महिला का कहना है कि गिरी मार्केट विकास नगर में रहने वाला श्याम कुमार पीएसी में सिपाही है और फिलहाल अलीगढ़ में तैनात है। दोनों की ढाई साल पहले दोस्ती हुई थी। श्याम ने शादी का आश्वासन देकर दोस्ती की थी। इस बीच शारीरिक संबंध बने, वह गर्भवती हो गई। पहले दोनों ने बच्चे को जन्म देने पर सहमति दी थी, लेकिन बाद में श्याम ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया।
आरोप है कि युवक अन्य महिलाओं से बात करने लगा। उसने विरोध किया तो शादी करने के लिए टालमटोल करने लगा। 19 जून 2021 को शिकायत करने के बाद आरोपी ने शिकायत वापस लेने के लिए कहा। उसके परिजनों ने भी शादी से मना कर दिया था। कुछ समय बाद वह अलीगढ़ में श्याम कुमार के ऑफिस पहुंची और शिकायत की। महिला का कहना है कि 27 जुलाई 2021 को श्याम ने उससे मंदिर में शादी कर ली। कोर्ट में दोनों ने दस्तावेजों पर साइन कराए थे।
महिला ने कहा कि जब वह ससुराल गई तो वहां उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। उसके साथ मारपीट की और दहेज की मांग की। इसके बाद श्याम कुमार ने भी उसे घर में साथ रखने से इनकार कर दिया। महिला ने बताया कि 8 फरवरी को एसएसपी ऑफिस और महिला थाने में तहरीर दी थी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ट्रॉनिका सिटी थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह पंवार का कहना है कि श्याम कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें –भारतीय महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम के सहायक कोच बर्खास्त, यौन शोषण के लगे थे आरोप
