बदायूं: फांसी लगाकार युवक ने की आत्महत्या
बिसौली, अमृत विचार। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में किसी समय फंदा लगाया। सुबह बच्चों को मौत की जानकारी हुई। युवक की पत्नी दो वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद वह अपने छोटे बच्चों का खुद ही पालन पोषण कर रहा था। पुलिस ने …
बिसौली, अमृत विचार। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में किसी समय फंदा लगाया। सुबह बच्चों को मौत की जानकारी हुई। युवक की पत्नी दो वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद वह अपने छोटे बच्चों का खुद ही पालन पोषण कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कस्बा बिसौली की काशीराम कॉलोनी निवासी शुभन (36) पुत्र प्रेमराज राज मिस्त्री थे। दो वर्ष पहले उनकी पत्नी नाराज होकर चली गई थी। शुभन के पांच बच्चों में से तीन बच्चे अपने साथ ले गई थीं। जिसके बाद से शुभन खुद ही अपने 10 वर्षीय बेटे अरुण और 8 वर्षीय बेटे अर्जुन को पाल रहे थे। काम पर जाने से पहले सुबह बच्चों के लिए खाना बनाकर जाते थे और शाम को वापस आने पर भी बच्चों के लिए खाना बनाते थे।
कॉलोनी में हमेशा सभी को हंसाते रहते थे। शनिवार की रात अरुण और अर्जुन आंगन में सो रहे थे। शुभन ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह बच्चे जागे तो शव लटका देखा तो चिल्लाने लगे। पड़ोसी एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार की शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- बदायूं: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, मां-बेटे की मौत
