IND vs ENG : जॉनी बेयरस्टो से मैदान पर भिड़े विराट कोहली, कहा- मुंह बंद करके बैटिंग करो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पांचवां टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रविवार (तीन जुलाई) को पूर्व कप्तान विराट कोहली एक्शन में नजर आए। वह मैदान पर इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो से भिड़ गए। दोनों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। कोहली ने उन्हें इशारों में मुंह …

नई दिल्ली।  भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पांचवां टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रविवार (तीन जुलाई) को पूर्व कप्तान विराट कोहली एक्शन में नजर आए। वह मैदान पर इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो से भिड़ गए। दोनों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। कोहली ने उन्हें इशारों में मुंह बंद रखने के लिए कहा। बेयरस्टो विराट के आक्रामक अंदाज से नाराज दिखे। जिसके बाद अंपायर्स को बीच-बचाव करना पड़ा। अब कोहली और बेयरस्टो की भिड़ंत का वीडियो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स क्रीज़ पर आए। जब मोहम्मद शमी बॉलिंग कर रहे थे, उस वक्त विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो में कुछ बातचीत हुई। जॉनी बेयरस्टो से एक बॉल बीट हुई थी, जिसके बाद स्लिप में खड़े विराट कोहली ने कुछ कहा। इसपर जॉनी बेयरस्टो ने पलटवार किया तो विराट कोहली उनकी ओर बढ़ आए। फिर बाद में दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

विराट कोहली कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुझे मत बताओ क्या करना है, अपना मुंह बंद करो और बैटिंग करो। विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो में तीखी बहस हुई तो अंपायर्स को भी बीच में आना पड़ा। दोनों अंपायर्स ने कोहली-बेयरस्टो से शांति बनाए रखने को कहा। जिसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ, जब मोहम्मद शमी का ओवर खत्म हुआ तब ब्रेक के बीच विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो में बात हुई। दोनों हंसते हुए नज़र आए।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : कप्तान रोहित शर्मा की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे टी20 सीरीज

संबंधित समाचार