बहराइच: कमरे का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी और लाखों के जेवरात ले गए चोर, मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। थाना क्षेत्र के ग्राम कंजेभरिया शिवदहा गांव निवासी ग्रामीण के मकान में शनिवार रात चोर घुसे। चोरों ने अलमारी तोड़कर 90 हजार नकदी समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवदहा के मजरा कंजेभरिया गांव …

बहराइच। थाना क्षेत्र के ग्राम कंजेभरिया शिवदहा गांव निवासी ग्रामीण के मकान में शनिवार रात चोर घुसे। चोरों ने अलमारी तोड़कर 90 हजार नकदी समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवदहा के मजरा कंजेभरिया गांव निवासी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ मजनू शनिवार रात को परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। थाने में तहरीर देकर सूर्य प्रकाश ने लिखा है कि चोर छत से आंगन में गए।।इसके बाद सभी कमरे में प्रवेश कर गए। चोरों ने अलमारी तोड़कर 90 हजार रुपए नकदी, सोने चांदी के ढाई लाख से अधिक के जेवरात, कपड़ा और बर्तन उठा ले गए।

सुबह चोरी की जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए। ग्रामीण के मुताबिक तीन लाख से अधिक की चोरी हुई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें-लखनऊ : अखिलेश और मायावती को ओपी राजभर की सलाह, एक होकर लड़ें 2024 का लोकसभा चुनाव

संबंधित समाचार