IND vs ENG 5th Test Match : बारिश की वजह से रुका मैच, इंग्लैंड का स्कोर 200/6

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन के खेल को रविवार को यहां बारिश के कारण रोकना पड़ा और इसके बाद लंच घोषित कर दिया गया। दिन के शुरुआती सत्र में खेल रोके जाते समय इंग्लैंड ने छह विकेट पर 200 रन बना लिये। A dominating first session for England ends …

बर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन के खेल को रविवार को यहां बारिश के कारण रोकना पड़ा और इसके बाद लंच घोषित कर दिया गया। दिन के शुरुआती सत्र में खेल रोके जाते समय इंग्लैंड ने छह विकेट पर 200 रन बना लिये।

शानदार लय में चल रहे जॉनी बेयरस्टो 91 रन पर बल्लेबाजी कर रहे है, जबकि विकेटकीपर सैम बिलिंग्स सात रन बनाकर उनका साथ दे रहे है। इंग्लैंड की टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 84 रन से की लेकिन बेयरस्टो के आक्रामक रूख के कारण भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

भारत को सत्र की एकमात्र सफलता शारदुल ठाकुर ने कप्तान बेन स्टोक्स (25) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच करा कर दिलायी। भारतीय टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाये हैं।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : जॉनी बेयरस्टो से मैदान पर भिड़े विराट कोहली, कहा- मुंह बंद करके बैटिंग करो

 

संबंधित समाचार