अयोध्या: अब माध्यमिक में भी शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अब माध्यमिक विद्यालयों व उच्च शिक्षा संस्थानों की भी गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। इसे लेकर इस बार प्राथमिक स्कूलों की तर्ज पर स्कूल चलो अभियान माध्यमिक शिक्षा में भी शुरू करने की तैयारी है। इस अभियान से छात्र-छात्राओं की ड्राप आउट दर कम करके शत-प्रतिशत नामांकन कराया जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा …

अयोध्या। अब माध्यमिक विद्यालयों व उच्च शिक्षा संस्थानों की भी गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। इसे लेकर इस बार प्राथमिक स्कूलों की तर्ज पर स्कूल चलो अभियान माध्यमिक शिक्षा में भी शुरू करने की तैयारी है।

इस अभियान से छात्र-छात्राओं की ड्राप आउट दर कम करके शत-प्रतिशत नामांकन कराया जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी 10 मई को ही इसका एलान कर चुकी हैं। जल्द विभाग इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा।

प्रभारी डीआईओएस लेखाधिकारी वीरेश वर्मा के मुताबिक स्कूल चलो अभियान की शुरुआत शासन द्वारा कार्यक्रम तय किए जाने के बाद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्षा 9 व 11 में छात्र- छात्राओं के पंजीकरण के साथ ही हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए फार्म भरने का कार्यक्रम भी जारी करेगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एकेडमिक कैलेंडर में पहली बार विद्यार्थियों के सतत मूल्यांकन के लिए पांच मासिक परीक्षाएं भी कराएगा। पहली परीक्षा जुलाई माह में ही होनी है, इसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, अगस्त में होने वाली परीक्षा में वर्णनात्मक सवाल पूछे जाएंगे। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

पढ़ें-रायबरेली: संचारी रोग नियंत्रण और स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार