जसपुर: सऊदी अरब में कार्यरत युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। सऊदी अरब में काम करने वाले जसपुर के एक युवक की अचानक मौत हो गई । जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नई बस्ती डेहरिया निवासी नईम अहमद का पुत्र मो. अनस (22) ढाई साल पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कारपेंटर का …

जसपुर, अमृत विचार। सऊदी अरब में काम करने वाले जसपुर के एक युवक की अचानक मौत हो गई । जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नई बस्ती डेहरिया निवासी नईम अहमद का पुत्र मो. अनस (22) ढाई साल पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कारपेंटर का काम करने गया था।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब सात बजे उसके सीने में तेज दर्द उठा। इस पर उसके दोस्त उसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले गए। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता नईम ने बताया कि अनस का दफन सऊदी अरब में ही किया जायेगा। अनस की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच रहा है।

शादी का सपना संजोए थे परिजन
जसपुर। मृतक अनस के माता-पिता जहां उसके घर वापस आने पर उसकी शादी का सपना संजोए बैठे थे। जिसके लिए बात भी चल रही थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और उसके आने से पहले उसकी मौत की खबर आ गयी। जिसने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
जसपुर। अनस की मौत की खबर से शहर भर में शोक की लहर है। परिजनों को ढांढस बधाने वालों का तांता लगा हुआ है। विधायक आदेश चौहान, पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी जाहिद हुसैन व हाजी राशिद हुसैन, लकड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहनवाज आलम, मोहम्मद आरिफ आबिद नूरी नौशाद सम्राट पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद उमर सिद्दीकी मोहम्मद याकूब गुड्डू आदि ने उसकी मौत पर गहरा शोक जताया।

 

संबंधित समाचार