गोरखपुर: आदर्श दंपति अभियान के साथ हुआ पौधा वितरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट एवं गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के द्वारा रविवार को राप्तीनगर के गणेशपुरम स्थित रचनात्मक ट्रस्ट कार्यालय पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि 11 वर्ष 6 माह से अनवरत रूप से माह के प्रथम …

गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट एवं गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के द्वारा रविवार को राप्तीनगर के गणेशपुरम स्थित रचनात्मक ट्रस्ट कार्यालय पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ।

मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि 11 वर्ष 6 माह से अनवरत रूप से माह के प्रथम गायत्री को गायत्री महायज्ञ होता है। जिसमे नए दम्पति के रूप राज कुमार सिंह – अनिता सिंह मुख्य यजमान बनकर पूजन कार्य किये। तत्पचात गायत्री यज्ञ किए। इन्हें आदर्श दम्पति अभियान के अंतर्गत पति -पत्नी प्रतिज्ञा का संकल्प किया।आदर्श दम्पति अभियान से घर-घर मे हो रहे पति पत्नी विवाद में कमी आ रही है और आपस मे समन्वय एवं स्नेह बढ़ता जा रहा है।

गायत्री यज्ञ के माध्यम से अंकित कुंमार साह, कामेश्वर नाथ भोजवाल, सुनील कुमार गुप्ता, सुमित गुप्ता, गिरजेश्वर श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार मिश्र, मनोज कुमार श्रीवास्तव गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ से सदस्यता लिये। गायत्री यज्ञ के पश्चात उपस्थित भाई एवं बहनो को प्रसाद स्वरूप पौध वितरण किया गया।अंत मे मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने सभी उपस्थित भाई बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश तिवारी, हेमन्त त्रिगुणायत, अधिवक्ता नारायण दत्त तिवारी, जितेंद वर्मा, कामेश्वर भोजवाल, रंजीत बहादुर सिंह, अंकित सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, राज कौशिक, अरुण मिश्र, जसपाल सिंह एवं पवन सिंह सहित तमाम लोगो की उपस्थिति रही।

पढ़ें-बाराबंकी: शुरू हुई पौधा वितरण और रोपण की तैयारियां

संबंधित समाचार