फर्रूखाबाद : बढ़ाया गया जिले से गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेनों का समय
फर्रूखाबाद, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश में पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों की 13 से 16 जुलाई तक संचालन अवधि का विस्तार किया है। मण्डल रेल प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि रेल प्रशासन ने 27 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को गाड़ी संख्या …
फर्रूखाबाद, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश में पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों की 13 से 16 जुलाई तक संचालन अवधि का विस्तार किया है।
मण्डल रेल प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि रेल प्रशासन ने 27 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को गाड़ी संख्या 09183 (मुम्बई सेन्ट्रल से बनारस) स्पेशल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया। फर्रूखाबाद होकर गुजरने वाली इस ट्रेन के संचालन की अवधि अब 06 जुलाई से 13 जुलाई तक कर दी गई है। इसी क्रम में 29 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से मुम्बई सेन्ट्रल जाने वाली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (09184) की संचालन अवधि 08 से 15 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है।
