कन्नौज: मक्का बेचकर लौट रहे किसान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज
कन्नौज। मंडी से मक्का बेचकर लौट रहे किसान को रास्ते में दबंग ने घेर लिया और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंसरामऊ निवासी सोनू सिंह …
कन्नौज। मंडी से मक्का बेचकर लौट रहे किसान को रास्ते में दबंग ने घेर लिया और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंसरामऊ निवासी सोनू सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि वह निगम मंडी में मक्का बेचकर ट्रैक्टर से घर जा रहा था।
मानीमऊ रेलवे स्टेशन क्रासिंग के आगे ग्राम नरायनपुरवा मौजा उदैतापुर निवासी सोमनाथ पुत्र सुखवासी लाल ने घेर लिया और अपशब्द कहने लगा। जब उसने विरोध किया तो सोमनाथ ने चाकू से हमला कर दिया। जब वह जान बचाकर भागा तो वह पीछे से ईंट-पत्थर मारने लगा तथा जान से मारने की धमकी दी।
उसने भागकर जान बचाई और पुलिस चौकी मानीमऊ पहुंचा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, अस्पताल पहुंचने के बजाय बयान नोट करती रही पुलिस
