बरेली: लाइन में ब्रेकडाउन, सैकड़ों घरों की बिजली हुई गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर क्षेत्र में 33 केवी की लाइन में ब्रेकडाउन से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के अन्य इलाकों में भी कटौती से लोगों को परेशानी हुई। शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बिजली कटौती के साथ आए दिन लोकल …

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर क्षेत्र में 33 केवी की लाइन में ब्रेकडाउन से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के अन्य इलाकों में भी कटौती से लोगों को परेशानी हुई। शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बिजली कटौती के साथ आए दिन लोकल फाल्ट हो रहे हैं।

शनिवार शाम 7 बजे सुभाषनगर क्षेत्र में 33 केवी की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। करीब 3 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कंट्रोल रूम में फाल्ट होने की सूचना दी गई। उसके बाद फाल्ट को ठीक कराया गया। रात में करीब 10 बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों को राहत मिली। इसके अलावा पुराना शहर, शाहदाना, कुतुबखाना और किला क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या रही। सिविल लाइंस इलाके में भी कई घंटे की बिजली कटौती की गई।

यह भी पढ़ें- बरेली: चोरों के हौसले बुलंद, इज्जतनगर में स्कूल में ताले तोड़कर फिर चोरी

संबंधित समाचार