कानपुर हिंसा में शामिल बाबा बिरयानी का दो और रेस्टोरेंट सील, छह पर पहले ही लग चुका है ताला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नई सड़क पर 3 जून को हुई हिंसा के फाइनेंसर मुख्तार बाबा के दो और रेस्टोरेंटों को रविवार को सील कर दिया गया। अब बाबा बिरयानी के नाम से शहर के विभिन्न इलाकों में खोले गए आठ रेस्टोरेंट सील हो गए हैं। मुख्तार बाबा के जाजमऊ और किदवई नगर स्थित रेस्टोरेंट के खाद्य सैंपल …

कानपुर। नई सड़क पर 3 जून को हुई हिंसा के फाइनेंसर मुख्तार बाबा के दो और रेस्टोरेंटों को रविवार को सील कर दिया गया। अब बाबा बिरयानी के नाम से शहर के विभिन्न इलाकों में खोले गए आठ रेस्टोरेंट सील हो गए हैं। मुख्तार बाबा के जाजमऊ और किदवई नगर स्थित रेस्टोरेंट के खाद्य सैंपल जांच में अनसेफ पाए जाने के बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने इन्हें सील कर दिया है।

सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 27 जून को बाबा बिरयानी के 5 प्रतिष्ठानों से 18 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए थे। जिसमें 12 की सैंपल रिपोर्ट आ गई है। इसमें जाजमऊ और किदवई नगर स्थित साउथ एक्स मॉल स्थित बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों के सैंपल अनसेफ पाए गए हैं। खाद्य लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। 6 दिन पहले बाबा बिरयानी के अलग-अलग क्षेत्रों में खुले 6 रेस्टोरेंट सील किए गए थे। किदवई नगर स्थित साउथ एक्स मॉल में बिरयानी हाउस को पहले ही खाली कर दिया गया था।

मिला रहे थे प्रतिबंधित केमिकल

सहायक आयुक्त खाद्य के मुताबिक चिकन बिरयानी में मैटेनिल येलो कलर और देशी घी में बटर येलो मिलाया जाता था। इसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि एफएसएसएआई द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। ये हानिकारक है। बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा के सबसे पुरान प्रतिष्ठान बाबा स्वीट्स पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। यहां भरे गए 5 सैंपल में आई 4 की रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ सब स्टैंडर्ड मिले हैं। 1 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।

पहले किए गए थे सील

  1. बाबा बिरयानी, नवीन मार्केट
  2. बाबा बिरयानी, रावतपुर
  3. बाबा बिरयानी, स्वरूप नगर
  4. अली बाबा फूड, काकादेव
  5. अलहुदा फूड सेंटर, परेड
  6. जायका फूड, परेड

यह भी पढ़ें:-कानपुर हिंसा के मामले में गिरफ्तार ‘बाबा बिरयानी’ की छह दुकानें सील, खाने के सैंपल जांच में फेल

संबंधित समाचार