बरेली: डेलापीर मंडी में पीने के पानी को तरस रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेलापीर मंडी में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। लोग खुले में लघुशंका करने को मजबूर हैं। आढ़तियों ने कई बार मंडी समिति के सचिव से शिकायत की, मगर समाधान नहीं हुआ। डेलापीर मंडी में रोज सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। यहां सब्जी के साथ फल मंडी भी है, मगर बुनियादी सुविधाओं को …

बरेली, अमृत विचार। डेलापीर मंडी में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। लोग खुले में लघुशंका करने को मजबूर हैं। आढ़तियों ने कई बार मंडी समिति के सचिव से शिकायत की, मगर समाधान नहीं हुआ।

डेलापीर मंडी में रोज सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। यहां सब्जी के साथ फल मंडी भी है, मगर बुनियादी सुविधाओं को अभाव है। मंडी में सब्जी का फड़ लगाने वाले राधेश्याम मौर्या ने बताया कि लंबे समय से मंडी में पानी की समस्या है। तीन-चार हैंडपंप हैं, जो खराब हैं। लोग दूर-दराज से मंडी में फल खरीदने आते हैं।

गर्मी के मौसम में उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। फल की आढ़त लगाने वाले आरिफ कुरैशी ने बताया कई बार वे लोग मंडी समिति के सचिव को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण मंडी में आने वाले ग्राहकों व अन्य लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है।

जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
मंडी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां सफाई करने वाले अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। बरसात के बाद रोड पर कीचड़ से लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है। कई दिनों तक मंडी में कूड़ा उठाने वाले नहीं आते हैं। उधर, मंडी समिति स्थित शौचालय में ताला लटका हुआ है। पानी की टंकियां चोक हैं।

आढ़ती बोले- समस्या का नहीं हो रहा निदान
आढ़ती आरिफ कुरैशी ने बताया कि आढ़तियों ने कई बार मंडी समिति के सचिव अनिल कुमार को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा की समिति के पास बजट का अभाव है। जिस कारण पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे। मामले में पक्ष जानने के लिए मंडी सचिव अनिल कुमार को फोन किया, मगर संपर्क नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें- बरेली: बारिश में बढ़ेंगे फंगल इंफेक्शन के मामले, लोगों को किया अलर्ट

संबंधित समाचार