लखनऊ : सीएम योगी ने प्लास्टिक कचरा को बताया दुनिया के लिए खतरा, साझा किया वीडियो सन्देश
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने से बचने की अपील की है। उन्होंने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि प्लास्टिक, मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाला कचरा पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। यह कचरा नदियों, महासागरों …
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने से बचने की अपील की है। उन्होंने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि प्लास्टिक, मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाला कचरा पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। यह कचरा नदियों, महासागरों के साथ-साथ समूची प्रकृति के लिए घातक है। विभिन्न माध्यमों से मानव खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करने के बाद यह मानव स्वास्थ्य के लिए काफी घातक है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन्हीं दुष्प्रभावों से बचने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के ऊपर भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से प्रतिबंध लगाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साल 2019 में ही राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित कर दिया गया है। उसको लागू करने के लिए सरकार के सभी विभाग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं।
अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, क्रय और प्रयोग पर लगाए गए प्रतिबंध के मद्देनजर 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग ना करने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया है। फ्री सिंगल यूज प्लास्टिक उप्र का अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश की 734 निकायों द्वारा इसे सफल बनाया जाएगा। इसके तहत कार्यशाला, नदियों की सफाई, सफाई कर्मियों का सम्मान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं। इस अभियान से बच्चों को भी जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: निगम के अधिकारी मैदान में उतरे, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ी मुहिम
