बरेली: कटरा चांद खां में मैरिज लॉन के सामने खंबे में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बरेली, अमृत विचार। गर्मी के मौसम में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में यूपी के बरेली जनपद कटरा चांद खां में जगदंबा मैरिज लॉन के सामने एक बार फिर से अचानक खंबे में आग लग गई। आग को देखते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने …
बरेली, अमृत विचार। गर्मी के मौसम में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में यूपी के बरेली जनपद कटरा चांद खां में जगदंबा मैरिज लॉन के सामने एक बार फिर से अचानक खंबे में आग लग गई। आग को देखते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया।
बरेली: कटरा चांद खाँ में जगदम्बा मैरिज लॉन के सामने खम्बे में लगी आग. आग बुझाने की कोशिश करते रहे स्थानीय लोग.@aksharmaBharat@mvvnlbareilly@bareillypolice#UttarPradesh#Bareilly pic.twitter.com/91SWieyWsW
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 3, 2022
लॉन में शादी समारोह चल रहा था। ऐसे में भारी मात्रा में भीड़ थी उसी दौरान खंबे में आग लगा गई। आग लगने के बाद अमृत विचार ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली उसी दौरान मौके पर मैरीज लॉन पहुंची। पुलिस ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आगे जांच की जा रही है।
आग पर काबू पा लिया गया है तथा किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
— Bareilly Police (@bareillypolice) July 3, 2022
लोगों के मुताबित इस जगह पहले भी कई बार आग लग चुकी है लेकिन बिजली विभाग को सुध नहीं है। मैरिज लॉन में लगातार कार्यक्रम होते रहते हैं। जिस जगह पर यह घटना हुई वह बेहद रिहायशी इलाका है। ऐसे में अगर उचित समय पर सही कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले वक्त में बड़ा हादसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रेनों में लूटपाट करने वाला एक गिरफ्तार, तीन फरार
